{"_id":"31e2b9c058744a128f816c0290a71865","slug":"robbers-robbed-innova-car-to-kidnap-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम नगर में चालक को बंधक बनाकर इनोवा कार लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तम नगर में चालक को बंधक बनाकर इनोवा कार लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर शिवम गार्डन के पास कार सवार बदमाशों ने इनोवा चालक को रुकवाने के बाद बंधक बनाकर उसकी कार लूट ली।
बदमाश चालक को राजस्थान के टपूकड़ा के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात के बाद शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि वह उत्तम नगर में किराए के मकान पर रहता है और किराए पर कार चलाता है। 12 फरवरी की रात वह कार से बारात वापस ला रहा था। एक यात्री को मधु विहार में छोड़ने के बाद घर लौटते समय शिवम गार्डन के पास एसेंट कार के साथ खड़े चार लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया।
जैसे ही उसने कार रोकी, तीन बदमाश कार में सवार हो गए। उन्होंने उसे पीछे बंधक बना कर बैठा दिया और कार उनमें से एक व्यक्ति ने चलानी शुरू कर दी। देर रात बदमाश उसे राजस्थान के टपूकड़ा में झाड़ियों में फेंककर चले गए। सुभाष ने बताया कि किसी तरह उसने मामले की जानकारी टपूकड़ा पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने जिला पुलिस से संपर्क किया।
----------
मेवात में सिटी व सीआईए पुलिस जांच के लिए भेजी
मामले में सिटी थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद सिटी पुलिस के साथ ही सीआईए को भी मामले का खुलासा करने के लिए लगा दिया गया है। मौके पर पुलिस की टीमें बनाकर मेवात के लिए रवाना भी किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
सिटी व सीआईए की टीमें मेवात इलाके में लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
-सतपाल सिंह, डीएसपी सिटी