फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   robbers no information

24 घंटे बाद भी नहीं लगा लुटेरों का सुराग

Sat, 10 Oct 2015 11:21 PM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Sat, 10 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

कस्बे के व्यस्ततम लाला मनीराम मार्केट में शुक्रवार को ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अफसरों का दावा है कि जल्द ही सारे बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लुटेरों का कुछ पता न लगने के कारण शहर के व्यापारियों और आम लोगों में रोष है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से सामने आई तस्वीरें
श्रीश्याम ज्वैलर्स में लगे हुए कैमरों में तीनों लुटेरों की तस्वीरें कैद हो गईं थीं। तीनों लुटेरों की तस्वीर बिल्कुल साफ सबके सामने आ गई है। ऐसे में कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि तीनों लुटेरों की तस्वीरें सामने होने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस प्रशासन पर सवाल खडे़ होने शुरू हो गए हैं। इधर, एसएचओ रतन सिंह का कहना है कि पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


विरोध में व्यापारी करेंगे प्रदर्शन
लूट की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने बताया कि लगातार शहर में हो रही वारदात पर रोक न लगना पुलिस प्रशासन की विफलता को प्रदर्शित करता है। व्यापारी वर्ग किसी भी हद तक सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने जल्दी ही लुटेरों को नहीं पकड़ा और उनसे सारा सामान बरामद नहीं किया तो प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही तीनों लुटेरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई थी वारदात
शुक्रवार को दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच तीन लुटेरों ने शहर के अति व्यस्त बाजार लाला मनीराम मार्केट स्थित श्री श्याम ज्वैलर्स के मालिक मोहित अग्रवाल को गन प्वाइंट पर लेकर दो किलो सोने के आभूषण लूट लिए थे। वारदात के बाद से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


एसपी से मिले व्यापार मंडल सदस्य
शुक्रवार को धारूहेड़ा में ज्वैलर्स के यहां हुई लूट के मामले में शनिवार को रेवाड़ी व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि एसपी बलवान सिंह राणा से मिला। एसपी से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारियों के यहां हो रही लूट से सभी दहशत में है। उन्होंने एसपी से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की माग की ताकि व्यापारी वर्ग में भरोसा बना रहे। वह बिना दहशत के अपना व्यापार कर सकें। एसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रधान रत्नेश बंसल, उपप्रधान राकेश गर्ग आदि व्यापारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed