{"_id":"56fd6ea84f1c1b5d48f00105","slug":"robber-depredation-car-cash-rings","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूटी कार, नकदी और अंगूठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लूटी कार, नकदी और अंगूठियां
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी रोड स्थित गांव डोहकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से कार, सोने की अंगूठियां और नकदी भरा पर्स छीन लिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हाल में दिल्ली निवासी भंवरलाल बुधवार रात दिल्ली से राजस्थान की ओर जा रहा था। पटौदी रोड पर गांव डोहकी के पास उसकी कार पंक्चर हो गई। कार का टायर बदलने के तुरंत बाद बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और उससे कार की चाबी छीन ली। इसके अलावा मारने की धमकी देते हुए पर्स और सोने की दो अंगूठियां भी उतरवा लीं और मौके से फरार हो गए।
नाकाबंदी भी नहीं आई काम
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित भंवर लाल ने कंट्रोल रूम पर सूचना देते बदमाशों के भागने की लोकेशन और गाड़ी का नंबर बताया। पुलिस ने आसपास के रास्तों पर नाकाबंदी की। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
-------------
सूचना मिलते ही रात को ही वारदात स्थल पर पहुंच गई थी। नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश भी की गई। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-एएसआई भागीरथ, जांच अधिकारी, सदर थाना