फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   robber,crime,bike,eye,police,rewari

बाइक सवार बदमाशों ने युवक की आंख फोड़ी

Thu, 09 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 09 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
robber,crime,bike,eye,police,rewari
युवक पर हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर में अपराध ने एक बार फिर से सिर उठा दिया है। पिछले सवा महीने में ताबड़तोड़ वारदात की कड़ी में एक और वारदात उस समय जुड़ गई जब भीड़भाड़ भरे ब्रास मार्केट में बाइकसवार बदमाशों ने एक युवक की आंख फोड़ दी। घायल युवक का आरोप है कि बदमाशों ने उससे 5 हजार रुपये, अंगूठी और सोने की चेन भी छीनी और विरोध करने पर ही किसी नुकीली चीज से इस वारदात को अंजाम दिया। घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती है और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गर्भवती पत्नी के अल्ट्रासाउंड के लिए उधार ली थी रकम
ट्रामा सेंटर में भर्ती दड़ौली निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का पांच माह का गर्भ है। उसी के अल्ट्रासाउंड के लिए वह हुड्डा में कार्यरत अपने परिचित हुकुम चंद से पांच हजार रुपये उधार लेने के लिए गया था। चाचा ने ब्रास मार्केट स्थित शिव टायर वाले से पांच हजार रुपये दिलाए। रकम लेकर ही वह घर की ओर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर फोड़ी आंख
बताया कि रकम लेकर वह ब्रास मार्केट में ही पंद्रह कदम की दूरी पर ही बढ़ा था कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी जेब पर झपट्टा मार दिया। उसने विरोध किया तो एक बाइक पर कुछ बदमाश और आ गए। उन्हीं में से एक बदमाश ने लोहे की किसी नुकीली चीज मारकर उसकी आंख फोड़ दी और इसके बाद पांच हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
युवक ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है। लूटपाट हुई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
-एएसआई ब्रह्मजीत, प्रभारी, सेक्ट-तीन पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed