{"_id":"017ac664f66caf169e9c83206ab0f943","slug":"road-accident-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड देते समय ट्रैक्टर पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड देते समय ट्रैक्टर पलटा
रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंड से डहीना सड़क मार्ग के दोनों तरफ मिट्टी कटाई होने से हर रोज बड़े वाहन पलट कर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर साइड देते समय सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
इस हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। लोगों का कहना है कि बरसात के बाद सड़क के दोनों ओर मिट्टी का कटाव हो जाता है, लेकिन इसे ठीक नहीं किया जाता। कटाव के कारण साइड देते समय भारी वाहन गड्ढों में गिर जाते हैं। चार दिन पहले भी कोयले से भरा ट्राला साइड देते समय जहां पलट गया था। हर रोज दुर्घटनाएं होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
ग्रामीण अनिल निमोठ, कृष्ण जैनाबाद, कुलदीप, बलबीर उर्फ छोटू, अनिल बोहका, नरेंद्र मंदौला, विक्रमधवाना, श्रीभगवान धवाना आदि ने बताया कि पिछले एक साल में कुंड से डहीना सड़क मार्ग पर कई वाहन वाहन पलट चुके हैं। चार दिन पूर्व सड़क किनारे एक भारी भरकम ट्राला पलट गया था, वहीं शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि कुंड से डहीना सड़क मार्ग के दोनों तरफ बरसात होते ही मिट्टी का कटाव हो जाता है और साइड देते ही वाहन गड्ढों में जाकर पलट जाते हैं।
विज्ञापन
बार-बार हो रहे हादसों से लोगों में रोष है। एक साल पूर्व ही सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन अब सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने से दो भारी वाहन एक साथ निकलते समय सड़क से नीचे उतर जाते हैं और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के दोनों ओर बने गहरे गड्ढों को भरवाने की मांग की है।