फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: When woman's health deteriorated due to abortion, lover ran away, caught by police

Rewari: गर्भपात से महिला की तबीयत बिगड़ी तो भागा प्रेमी, पुलिस ने पकड़ा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Tue, 19 Nov 2024 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 09:44 PM IST
सार

आरोप है कि शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Rewari: When woman's health deteriorated due to abortion, lover ran away, caught by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रेवाड़ी में थाना शहर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला आनंद नगर व हाल मुकाम आजाद चौक आर्य नगर निवासी के रूप में हुई है। गर्भपात कराने पर महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रेमी भाग गया था।
विज्ञापन


जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जूस की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था, इस पर व्यक्ति ने उससे कहा कि तलाक मिलने के बाद वह उससे शादी कर लेगा।
विज्ञापन


इसके बाद 2021 से वह उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगा था। इस दौरान उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। वर्ष 2023 में उसने लिव इन में रहने के कागजात भी बनवाए और उसके साथ लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इसके बाद वह दूसरी जगह रहने लगी। आरोपी उसके साथ रह रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने का पता चलने के बाद उसने धोखे से कोई दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके कारण उसकी हालत खराब हो गई। इस दौरान आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।


पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर करीब चार साल तक गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed