{"_id":"6516e6fb9bfdd2de640974f3","slug":"rewari-sub-inspector-caught-taking-bribe-of-rs-20-thousand-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: सब इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: सब इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई
Fri, 29 Sep 2023 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 29 Sep 2023 08:32 PM IST
सार
आरोपी सब इंस्पेक्टर को शनिवार को रेवाड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी लालचंद की गिरफ्तारी थाने के भीतर से ही हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रामपुरा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद ब्यूरो की टीम उसे अपने साथ ले गई। पकड़े गए सब इंस्पेक्टर लालचंद की गिरफ्तारी थाने के भीतर से ही हुई है।
विज्ञापन
रामपुरा थाना में कुछ दिन पहले एक होटल संचालक के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। इसमें पुलिस ने गांव नारायणपुर के एक युवक को भी नामजद किया था। उसके खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि इसी मामले में नामजद आरोपी के पिता करतार सिंह को सब इंस्पेक्टर लालचंद ने 50 हजार रुपये की डिमांड करते हुए कहा था कि वो उसके लड़के के खिलाफ बड़ी धारा नहीं लगाएगा और न ही उसके साथ मारपीट करेगा। इसकी एवज में उसे रिश्वत देनी होगी।
विज्ञापन
करतार सिंह ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम को दे दी। सूचना के बाद टीम के कहे अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोपी सब इंस्पेक्टर लालचंद से संपर्क साधा। आरोपी ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये लेकर रामपुरा थाना के अंदर बुलाया था। एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और करतार सिंह को 20 हजार रुपये देकर थाने में भेज दिया। जैसे ही एसआई लालचंद ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली। तुरंत एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
कार्रवाई से पहले थाना में सामान्य रूप से काम चल रहा था, लेकिन जैसे ही एसीबी की टीम ने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया तो हड़कंप मच गया। टीम आरोपी सब इंस्पेक्टर को रेवाड़ी स्थित एसीबी के कार्यालय में लेकर पहुंची। यहां आरोपी सब इंस्पेक्टर से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।