{"_id":"579cf8104f1c1b704721e8b3","slug":"rewari-news-crime-car-loot-victim-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के बावल में होंडा सिटी कार लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही लूटी हुई कार भी बरामद कर ली गई है।
जांचकर्ता एएसआई गोविंद प्रसाद ने बताया कि आरोपी जिला अलवर के गांव मसवासी निवासी टिंकू उर्फ कालू है। उन्होंने बताया कि एनएच-8 पर 8 जुलाई को एक कंपनी के मैनेजर नरेश कौशिक अपनी गाड़ी में रेवाड़ी आ रहे थे। मैनेजर ने कसौला चौक पर अपने ड्राईवर को पानी लाने के लिए भेज दिया था। उसी समय चार-पाच युवक उसकी गाड़ी में सवार हो गए तथा मैनेजर को डरा धमकाकर गाड़ी से नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। कंपनी के मैनेजर नरेश कौशिक ने बताया कि गाड़ी में 3 मोबाइल, एक बैग और कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस ने नरेश कौशिक की शिकायत दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने इसकी सूचना जयपुर पुलिस को दी। वहीं जयपुर पुलिस ने आरोपी को गाड़ी के साथ ही मौके पर गिरफ्तार कर लिया और लूटी हुई कार भी बरामद कर ली है।