{"_id":"579cf9594f1c1bfa1421e472","slug":"rewari-news-crime-boy-ex-sarpanch-four-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर के साथ कुकर्म, पूर्व सरपंच समेत चार नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर के साथ कुकर्म, पूर्व सरपंच समेत चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी में रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर के साथ दो युवकों द्वारा कुकर्म किये जाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पूर्व सरपंच भी नामजद है। घटना इसी वर्ष 23 जनवरी की है। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंपी थी।
जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 14 वर्षीय पीड़ित किशोर को गांव के ही दो युवक योगेश व सुनील बहला-फुसलाकर अपने साथ किसी सुनसान जगह ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को मामले का पता चला तो इसका विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही। आरोप है कि किशोर के परिजनों को एक पूर्व सरपंच व एक अन्य ने जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत रामपुरा पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिजन बच्चे के साथ एसपी तक पहुंचे। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंपी। डीएसपी ने जांच में उक्त आरोपियों को दोषी पाया और शुक्रवार शाम केस दर्ज कर ने आदेश दिए। रामपुरा पुलिस ने उक्त मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।