फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari, crime, thief, mobile shop,police

मोबाइल की तीन दुकानों से हजारों का सामान चोरी

Sun, 21 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 21 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
rewari, crime, thief, mobile shop,police
तीन दुकानों से हजारों का सामान चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चोरों ने कोसली में आसपास की ही तीन मोबाइल शॉप्स का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने वारदात को चार से साढ़े पांच बजे अंजाम दिया गया है। दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोसली के साल्हावास रोड स्थित मेन चौक पर भारत भूषण की जगदंबा मोबाइल नाम से दुकान है। बकौल भारत भूषण सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने दुकान से 10 से 15 स्मार्ट फोन, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, पावर बैंक आदि चुरा लिये।
विज्ञापन


साईं और मुस्कान कम्यूनिकेशन को भी बनाया निशाना
वहीं कोसली के ही निवासी कमलचंद की भी मेन चौक के पास ही साईं कम्यूनिकेशन नाम से दुकान है। कमलचंद के अनुसार दुकान से 5 हजार रुपये की नकदी, रिपेयरिंग के लिए आए 15 से 20 मोबाइल फोन के अलावा 3 रिचार्ज के काम होने वाले फोन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं पास ही स्थित संजय जांगड़ा की मुस्कान कम्यूनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में भी चोरों  दुकान का ताला तोड़कर रिपेयरिंग के लिए आए 18 से 20 फोन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में आई चार चोरों की तस्वीर
चोरों ने जिन तीन दुकानों में चोरी को अंजाम दिया उनमें से जगदंबा मोबाइल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में चार चोरों की तस्वीर फुटेज में सामने आई है। पांच बजे के बाद की फुटेज में चार चोर दुकान में दाखिल हो रहे हैं। जबकि एक बाहर ही खड़ा होकर निगरानी और सामान कलेक्ट कर रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
---------
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी करने के साथ ही माल बरामद किया जाएगा।
-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, कोसली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed