फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari, aulant,fire, transfarmer,accident

औलांत में ट्रांसफार्मर में लगी आग, हादसा टला.

Mon, 04 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 04 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
rewari, aulant,fire, transfarmer,accident
ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़ रोड़ स्थित गांव औंलात की बाल्मीकि बस्ती में लगे एक ट्रांसफॉर्मर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई और कई घरों में  बिजली उपकरण भी खराब हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बिजली निगम कर्मियों को दी। घंटों बाद मौके पर पहुंचे एक लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर की स्थिति का जायजा लिया और सोमवार को ठीक कर देने का बात कही है। लाइनमैन ने बताया कि टंकी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों में तो बिजली सप्लाई ठप हो गई है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर यह ट्रांसफार्मर गांव के स्कूल के समीप स्थित है। रविवार की छुट्टी होने कारण स्कूल में बच्चे भी नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों के लचर रवैये को लेकर रोष प्रकट किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम द्वारा कभी भी नियमित रूप से ट्रांसफार्मरों की जांच नहीं की जाती है, जिसके चलते शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


आग लगने वाली बात मेरे संज्ञान में नहीं थी, ऐसा हुआ है तो जेई से बात करके ट्रांसफार्मर को तुरंत ठीक कराया जाएगा और बिजली सप्लाई सुचारू की जाएगी।
कपूर सिंह, एसडीओ, बुडौली सब स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed