फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: 10 years imprisonment for 2 convicts of attempt to murder by shooting

Rewari: गोली मारकर हत्या के प्रयास के 2 दोषियों को 10-10 साल की कैद, दो आरोपी बरी

Wed, 19 Oct 2022 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 11:25 PM IST
सार

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने दोषियों पर 60-60 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत दोनों दोषियों को सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Rewari: 10 years imprisonment for 2 convicts of attempt to murder by shooting
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में जिला कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने बुधवार को गोली मारकर हत्या के प्रयास के दो दोषियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 60-60 हजार रुपये का भी जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


अदालत ने दो आरोपियों को बरी कर दिया है। मामले के तथ्यों के अनुसार मोहल्ला बास सिताबराय निवासी फूल सिंह उर्फ मुलकू 26 अगस्त 2017 को भाड़ावास चौक पर अपनी जूस की दुकान के पड़ोस वाली दुकान पर खड़ा था। वहां पर एक बाइक पर दो राहुल व एक अन्य लड़का सवार होकर आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rewari: रालियावास के एडवोकेट अविनाश के घर एनआईए ने मारा छापा, छह घंटे की पूछताछ व रिकॉर्ड खंगाला
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल सैनी ने आते ही कट्टे से उस पर फायर कर दिया, लेकिन गोली उसे ना लगकर वहां पर स्थित गौरव लैब के शीशे में जा लगी। दोनों आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच में राहुल सैनी, पुनीत उर्फ ताईवाला, रोशनकर्ण उर्फ विक्रमभान तथा कुलदीप को गिरफ्तार किया और कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया।

अदालत में अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गवाहों और सबूतों तथा बचाव की दलीलें सुनकर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने राहुल व पुनीत उर्फ ताईवाला को दोषी माना और आरोपी रोशन उर्फ विक्रमभान तथा कुलदीप को बरी कर दिया। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत दोनों दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा 60-60 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed