फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rape victim in Rewari threatened outside court, two people including accused pressurized to withdraw case

Rewari: दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट के बाहर धमकी, आरोपी सहित दो लोगों ने केस वापस नहीं लेने का दबाव बनाया

Thu, 24 Aug 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

रेवाड़ी में कोर्ट के बाहर आरोपी सहित दो लोगों पर केस वापस नहीं लेने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी लगा है। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Rape victim in Rewari threatened outside court, two people including accused pressurized to withdraw case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में तारीख पर आई पीड़िता को आरोपी सहित दो लोगों ने केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के अनुसार
जाटूसाना थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसने गत 23 जून को महिला थाना पुलिस को झज्जर के दुजाना निवासी तुलसीदास के खिलाफ रेप व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। गत दिवस वह अपने केस की सुनवाई के लिए कोर्ट परिसर अपनी मां के साथ आई थी।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि कोर्ट से बाहर निकलते ही राजीव गांधी चौक से आगे निकलते ही तुलसीदास और उसके गांव के रविंद्र ने उसे व उसकी मां को रोक लिया। दोनों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने केस को आगे बढ़ाया तो उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed