फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police tata sumo search with help of GPS

जीपीएस की मदद से ढूंढी चोरी टाटा सूमो

Sat, 04 Jun 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 04 Jun 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा पुलिस जीपीएस की मदद से एक चोरी हुई टाटा सूमो हासिल करने में कामयाब हुई है। पुलिस ने कार चोरी करने और बेचने की फिराक में लगे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जांच से पता चला की दोनो आरोपी कैथल जेल में बंद थे और वही पर दोनो की दोस्ती हुई थी। कुछ दिन पूर्व ही दोनो आरोपी जेल से बाहर आए थे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी ततारपुर निवासी मनोज और जींद जिला निवासी अशोक हैं। बताया कि 31 मई की रात को भांडोर निवासी अश्वनी अपनी टाटा सूमो गाड़ी लेकर धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-7 में अपने किसी रिश्तेदार के घर गया था।
विज्ञापन


रात को अश्वनी अपने रिश्तेदार के घर ही रूका था और गाड़ी घर के सामने बाहर खड़ी की हुई थी। रात को आरोपी मनोज घर के सामने खड़ी गाड़ी चोरी कर फरार हो गया था। गाड़ी चोरी करने के बाद मनोज ने गाड़ी को बिकवाने के लिए आरोपी अशोक से संपर्क किया। अशोक ने गाड़ी बिकवाने का भरोसा दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी बिकवाने का आश्वासन मिलने पर अशोक द्वारा गाड़ी बिकवाने का आश्वासन देने पर मनोज गाड़ी लेकर अशोक के पास पहुंच गया। पुलिस ने अश्वनी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। गाड़ी में लगे जीपीएस द्वारा मिली लोकेशन के अनुसार पुलिस पीछा करती हुई गाड़ी तक पहुंच गई और दोनों आरोपियों को गाड़ी सहित काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed