{"_id":"57780f234f1c1bd34979b93b","slug":"police-fight-former-soldire-brutly-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी की दादागिरी, पूर्व सैनिक की बेरहमी से की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी की दादागिरी, पूर्व सैनिक की बेरहमी से की पिटाई
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी कारगुजारियों के चलते खाकी आए दिन सुर्खियों में ही रहती है। शनिवार को सिपाही ने खाकी को एक बार फिर तब सुर्खियों में ला दिया जब रेवाड़ी के एक पुलिसकर्मी ने सेवानिवृत्त कैप्टन को इतना पीटा कि उसका एक दांत तो मौके पर ही टूट गया और पूरा जबड़ा हिल गया। वृद्ध फिलहाल रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है।
जानकारी के अनुसार सुभाष बस्ती निवासी धर्मपाल(65) सेना में सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त है। धर्मपाल ने बताया कि उनका कुछ पड़ोसियों के साथ शराब पीने से मना करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। युवक रामपुरा थाने में तैनात हैड कांस्टेबल अजीत राणा के साथ शुक्रवार रात आए और हैड कांस्टेबल ने कैप्टन साहब को पकड़कर गली में ही बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
मुंह पर इतने थप्पड़ मारे कि एक दांत तो मौके पर ही टूटकर गिर गया और पूरा जबड़ी बुरी तरह हिल गया। बकौल कैप्टन उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस आई भी और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की, लेकिन अभी तक उस पर भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है।