फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Painful death of two youths due to electrocution in Rewari

Rewari: करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, बिजली की हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आए मृतक

Sat, 01 Jul 2023 03:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Jul 2023 03:36 PM IST
सार

ठोठवाल निवासी 41 वर्षीय सुदर्शन अपने मकान की छत पर बने टीन शेड की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने बिजली सप्लाई बंद कराते हुए सुदर्शन को गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Painful death of two youths due to electrocution in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के ठोठवाल में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस करंट लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
ठोठवाल निवासी 41 वर्षीय सुदर्शन अपने मकान की छत पर बने टीन शेड की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने बिजली सप्लाई बंद कराते हुए सुदर्शन को गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना रामपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन


लोगों को छत पर जाने से मना किया हुआ
अन्य घटना में अलवर के भालगढ़ का रहने वाला 32 वर्षीय नरेंद्र बावल की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह करनावास में जयभगवान के मकान में किराए पर रहता था। जयभगवान के मकान की छत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उसने बिजली निगम से लाइन हटवाने के लिए कई बार शिकायत भी दर्ज कराई है। लाइन नहीं हटने के कारण उसने मकान में रहने वाले लोगों को छत पर जाने से मना किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट के डर से मकान के दो कमरे भी किराए पर नहीं दे रखे
जयभगवान ने करंट के डर से मकान के दो कमरे भी किराए पर नहीं दे रखे। उसने किराएदारों को छत पर जाने से मना किया हुआ है। इसके बावजूद नरेंद्र छत पर चला गया। वहां लाइन की चपेट में आते ही वह जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed