{"_id":"19ba92ae6ded909be888ababfcea893d","slug":"one-student-died-and-two-other-injured-from-collision-of-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक विद्यार्थी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक विद्यार्थी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-71 पर पाल्हावास चौक के पास एक कार चालक ने तीन विद्यार्थियों को टक्कर मार दी। इनमें एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।
घायलों को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि कार चालक शराब के नशे में धुत्त था और उसके साथ दो और कार में सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार पाल्हावास के सरकारी स्कूल में पढने वाले वाले गांव खेड़ा आलमपुर का 15 वर्षीय विपिन, 14 वर्षीय सूरज और पवन स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रहे थे।
जैसे ही वे सर्विस रोड पर उतरे तो झज्जर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार सर्विस रोड के डिवाइडर सें भी टकराई। छात्र विपिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को को ट्रामा सेंटर रेवाड़ी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली रोहिणी निवासी कार चालक योगेश शराब के नशे में था। उसके साथियों ने भी शराब पी हुई थी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने तीनों को हिरासत में ले लिया और कार को भी कब्जे में लिया। कार से शराब की बोतलें भी बरामद की है।
तीन युवक रेवाड़ी किसी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और कोसली की तरफ से से आ रही एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और विद्यार्थियों को चपेट में ले लिया।
वर्जन...
कार चालक व उसके साथियों को हिरासत में लिया गया है। विद्यार्थियों के परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
उदयभान, थाना प्रभारी, रोहड़ाई