फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nine accused arrested for stealing oil from pipeline in Haryana UP

अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले 9 गिरफ्तार, हरियाणा-यूपी में की वारदात

Sat, 22 Jan 2022 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 10:17 PM IST
सार

हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस टीम ने तेल पाइप लाइन में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के नौ बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, दिल्ली, यूपी में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी हरियाणा, यूपी और दिल्ली के निवासी हैं।

विज्ञापन
Nine accused arrested for stealing oil from pipeline in Haryana UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने तेल पाइप लाइन में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के नौ बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिनमें से ज्यादा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। आरोपियों ने हरियाणा में रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत व झज्जर के अतिरिक्त दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भी दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि तेल गिरोह में शामिल एक आरोपी पेशे से वेल्डिंग का मिस्त्री है तथा यह मिस्त्री ही पाइप लाइन में वाल्व लगाने का काम करता था। आरोपी मिस्त्री पहले भी गिरफ्तार हो चुका है तथा एक लाइन में वाल्व लगाने के लिए वह 50 हजार रुपये लेता था। इसके अलावा बदमाशों से 25 लाख रुपये के पेट्रोल के टैंकर व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के गांव चटिया देवा निवासी रवि कुमार उर्फ कर्ण, सोनीपत जिले के सलीमपुर निवासी हरीश उर्फ मिस्त्री व अनिल उर्फ सोनू, सोनीपत के विकास नगर निवासी रवींद्र उर्फ बल्लू उर्फ चिरकुट, दिल्ली के लाडपुर कंझावला निवासी विजय उर्फ अजय उर्फ भोला, सोनीपत जिले के गांव नाहरा निवासी बिंद्र, यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के मुकंदपुर निवासी सूरज व सन्नी, यूपी के बागपत जिले गांव भगोठ निवासी मनीष उर्फ सुंड के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 गाड़ियां भी बरामद की है। जिसमे 2 बड़े टैंकर जिसमें एक में कुल 22 हजार लीटर जो कि लगभग 21 लाख रुपये का पेट्रोल भरा हुआ था तथा एक टैंकर खाली था। इसके अलावा दो टाटा 409 कैंटर जिनमें कुछ प्लास्टिक व लोहे के ड्रम रखे हुए थे। जिनमें कुछ पेट्रोलियम पदार्थ से भरे हुए हैं। एक कैंटर में 12 प्लास्टिक की केन बरामद हुईं, जिनमें कुछ खाली व कुछ भरी हुई हैं।


इसके अलावा दो छोटे खाली टैंकर जिसमें एक टाटा 407 व एक जायलो टैंकर शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से पानी उठाने वाली एक मोटर व एक तेल बदलने वाली पंप मशीन भी बरामद हुई है। बरामद किया हुआ पेट्रोल उन्होंने एक सप्ताह पहले जिला रोहतक के भैंसरू गांव के पास पाइप लाइन से चोरी किया था। जिसके बारे में तेल कंपनी को भी नहीं पता था। जिसके बारे में संबंधित तेल कंपनी को सूचना दी गई है।

पाइप लाइन में वाल्व लगाने के 50 हजार लेता था हरीश

गिरोह के सदस्य वारदात करने की जगह पर पहले 2-3 दिन रेकी करते थे तथा निश्चित होने के बाद ये मिस्त्री हरीश को बुलाते थे जो कि वेल्डिंग का काम करता है। पाइप लाइन में सुराख करने तथा वाल्व लगाने में एक्सपर्ट है। आरोपी हरीश पाइप लाइन में सुराख करके उसमें वाल्व लगाकर मिट्टी से भरे कट्टों से दबा देता था तथा अगले दिन पूरी टीम आकार पाइपलाइन में लगे हुए वाल्व से टैंकर में तेल भरते थे। हरीश प्रत्येक पाइप लाइन में सुराख करके वाल्व लगाने के 50 हजार रुपए लेता था।

हरीश 2017 से तेल चोरी का काम कर रहा है तथा इस पर पहले भी तेल चोरी के 9-10 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी दिल्ली तथा झज्जर की जेल में भी लगभग 26 महीने बंद रहा है और 2020 में जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही हरीश की मुलाकात सुनील उर्फ बांडा व दिनेश राठी से हुई और हरीश से कहा की हम सब मिलकर तेल चोरी का काम करना चाहते है। तेरे जैसा वेल्डर नहीं है जो तेल की पाइप लाइन में सुराग करके वाल्व लगा सके। जेल मे रहने के कारण हरीश की हालात खस्ता हो गई थी इस वजह से उनके साथ काम करने की हां कर दी।

बहादुरगढ़ में बेचते थे चोरी किया तेल

एसपी के अनुसार, शुरूआती जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य बहादुरगढ़ के एक एरिया में चोरी किया हुआ तेल बेचते थे। जहां तेल बेचा जाता था, उसकी भी पहचान कर ली गई है। साथ ही इस गिरोह के 2 और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। एसपी ने बताया कि अभी एक साल की सिर्फ 12 वारदातों का ही पता चला है। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

बचे हुए आरोपियों की धरपकड़ जारी

पुलिस आरोपियों से और अधिक जानकारी जुटाने के लिए गहनता से पूछताछ कर रही है। बाकी बचे आरोपियों की धरपकड़ के लिए तथा वारदात में प्रयोग किए गए उपकरण व वाहन बरामद करने के लिए सीआईए की टीम हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के संदिग्ध ठिकानों पर निरंतर छापे मार रही है और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed