{"_id":"64140d9e60f51d7a0300f583","slug":"mustard-kept-in-barn-caught-fire-in-rewari-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: खलिहान में रखी सरसों में लगाई आग, रंजिश के चलते दिया गया घटना को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: खलिहान में रखी सरसों में लगाई आग, रंजिश के चलते दिया गया घटना को अंजाम
Fri, 17 Mar 2023 12:20 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:20 PM IST
सार
किसान कुलदीप चौधरी ने गांव नंदरामपुर बास स्थित अपने खेत में ढाई एकड़ में सरसों की फसल बोई थी। पिछले दिनों उसने अपनी फसल कटाई कर खेत में एकत्रित कर रख दी थी। कुलदीप का कहना है कि गुरुवार की देर रात किसी ने रंजिश के चलते उसकी फसल में आग लगा दी।
विज्ञापन
demo
विस्तार
रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के समीप गांव नगररमपुर बास में एक किसान के खेत में कटाई कर रखी गई सरसों की फसल में किसी ने रंजिश के चलते आग लगा दी। जब तक किसान खेत में पहुंचा उसकी पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किसान कुलदीप चौधरी ने गांव नंदरामपुर बास स्थित अपने खेत में ढाई एकड़ में सरसों की फसल बोई थी। पिछले दिनों उसने अपनी फसल कटाई कर खेत में एकत्रित कर रख दी थी। कुलदीप का कहना है कि गुरुवार की देर रात किसी ने रंजिश के चलते उसकी फसल में आग लगा दी।
विज्ञापन
खेत में आग लगने की सूचना उसे मिली तो वह मौके पर पहुंचा और साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी सारी फसल जलकर राख हो चुकी थी। शिकायत के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन