फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Miscreants tried to steal at ATM booth in brass market of Rewari

रेवाड़ी: ब्रास मार्केट में एटीएम बूथ का ताला तोड़कर वारदात की फिराक में थे, जिप्सी का सायरन बजते ही भागे

Thu, 21 Apr 2022 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 02:04 AM IST
सार

बदमाश जिप्सी का सायरन बजते ही लाखों रुपये से भरा एटीएम छोड़ कर भाग गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Miscreants tried to steal at ATM booth in brass market of Rewari
ब्रॉस मार्केट स्थित एटीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में लाखों रुपये कैश से भरे एटीएम बदमाशों के हत्थे चढ़ने से बच गया। शहर के ब्रॉस मार्केट में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक एटीएम बूथ का ताला तोड़कर घुस गए। साथ ही लाखों रुपये कैश से एटीएम को ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच गश्त पर निकली पुलिस ने जिप्सी का सायरन बजा दिया। इस पर बदमाश मौके पर ही एटीएम छोड़कर भाग गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शहर की पॉश ब्रास मार्केट में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लगा हुआ है। एटीएम बूथ पर होती वारदातों के चलते बैंक और जिला प्रशासन की हिदायत के अनुसार रात में एटीएम बूथ पर ताला लगाया गया था। मंगलवार देर रात एटीएम बूथ पर कुछ बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन


बदमाशों ने पहले एटीएम बूथ के बाहर शटर पर लगे ताले तोड़े और फिर वहां लाखों रुपये कैश से भरी मशीन को गैस कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान रात में गश्त पर घूम रही पुलिस की जिप्सी का सायरन सुन बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि एटीएम में कितनी राशि थी। पुलिस ने एटीएम के बाहर लगा ताला टूटा हुआ देख सूचना बैंक अधिकारियों को दी गई। बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगालने में जुटी है, जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके, लेकिन अभी पुलिस के हाथ कोई ठोस जानकारी नहीं लगी है।

 

स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईए टीम जांच में जुटी है। ब्रॉस मार्केट में रात के समय गश्त ज्यादा होती है। इस वजह से बदमाश एटीएम बूथ पर वारदात नहीं कर पाए। एटीएम में कितना कैश था, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। - मोहम्मद जमाल, डीएसपी रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed