फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Miscreant throw stone on police Vehicle

बदमाशों ने किया पुलिस की गाड़ी पर पथराव

Mon, 16 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 16 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोसली में शनिवार रात पुलिस को पीछा करते देख बिना नंबर वाली पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस ने किसी तरह हवाई फायर कर बदमाशों से पीछा छुड़ाया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोसली पुलिस के एएसआई मंगतूराम ने बताया कि शनिवार रात वह और पुलिसकर्मी रमेश लीला, देवेंद्र व हवा सिंह सरकारी गाड़ी के साथ कोसली के हुडा पार्क के समीप गश्त कर रहे थे। कोसली बस अड्डे की तरफ से एक बिना नंबर की तेज रफ्तार गाड़ी आती दिखी।
विज्ञापन


उन्होंने रुकने का इशारा किया तो पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सभी बाल-बाल बच गये। इसके बाद आरोपी को पकडने के लिए उन्होंने सरकारी गाड़ी से वाहन का पीछा करना शुरू किया।  कोसली-टूमना मोड पर वाहन में पीछे बैठे पांच -सात लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर मारने शुरू कर दिए तथा टाटा वाहन को यकायक पीछे कर के पुलिस की गाड़ी से टकराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई के अनुसार पुलिस कर्मियों की जान बचाने के लिए हवाई फायर किया तथा पुलिस कंट्रोल रूम रेवाड़ी को नाकाबंदी कराने बारे सूचित किया। इस बीच टाटा चालक अपने वाहन को कोसली से गुड़ियानी रोड पर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed