फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Miscreant brother shoot in gangwar

गैंगवार में बदमाश के भाई को बनाया गोली का निशाना.

Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Miscreant brother shoot  in gangwar
बदमाशों ने दिन दहाड़े फायर झोंका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गैंगवार की वारदात अब महज झोटा और आलू गैंग के बदमाशों के बीच सीमित नहीं रही है। पिछले कुछ दिनों से आम आदमी के साथ ही पुलिस के लिए भी सिर का दर्द बने महेश सोनी और मन्नू गैंग के बीच हो रही झड़पों ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है। अब मारपीट से आगे लगातार दोनों गैंगों के गुर्गे एक-दूसरे को निशाना बनाते हुए फायरिंग की भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भी बाइक सवार महेश सैनी गैंग के बदमाशों ने कुख्यात मन्नू सैनी के भाई को निशाना बनाते हुए दिन दहाड़े फायर झोंक दिया। हालांकि निशाना चूकने से केवल छर्रे ही मन्नू के भाई को लगे। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये, वहीं घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े भीड़ भरे इलाके में हुई वारदात से इलाके में दहशत है। सिटी थाना पुलिस ने मामले में घायल के बयान लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो बाइक पर सवार होकर आए, एक छोड़ भागे
मोहल्ला बलभद्र सराय निवासी बदमाश मन्नू सैनी का भाई शिवम शनिवार सुबह घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने  से दो बाइकों पर सवार होकर युवक पहुंचे और उनमें से एक ने शिवम की ओर तमंचा तान दिया। फायर झोंकने से पहले ही शिवम अपनी जगह से हट गया। जिसके चलते उसे छर्रा  लगा। फायर होने से अफरा-तफरी मच गई। इस बीच हमलावर युवक भी एक बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर मालिक की तलाश शुरू कर दी है। गोली चलने का आरोप महेश गैंग के बदमाशों पर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल भी पहुंची मौके पर, जुटाए साक्ष्य
घटना के बाद सिटी थाना पुलिस के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट(एफएसएल टीम) भी मौके पर पहुंची और मोहल्ला बलभद्रसराय में घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं इलाकाई पुलिस ने भी आस-पड़ोस में पूछताछ कर घटना की तस्दीक करने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की।

मन्नू है जेल में महेश सैनी चल रहा फरार
हाल के दिनो में दोनों गुटों के बीच फायरिंग की यह तीसरी और महेश सैनी की ओर से फायरिंग किये जाने की यह तीसरी वारदात है। धूलेंडी के दिन महेश सैनी के गैंग ने मन्नू को निशाना बनाते हुए कुतुबपुर में गोली चलाई थी। हालांकि वह भी बच गया था, और हाल के समय वह जेल में बंद है। वहीं नई सब्जी मंडी में अलसुबह फायरिंग के मामले में महेश सैनी फरार चल रहा है।

लेनदेन के विवाद में दोस्ती दुश्मनी में हुई तब्दील
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी व सराय बलभद्र के मन्नू सैनी के बीच पहले गहरी दोस्ती थी। लेकिन रुपयों के लेनदेन के चलते दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। जो धीरे-धीरे कर रंजिश में तब्दील हो गई। अब वर्चस्व स्थापित करने के लिए दोनों के बीच कई बार फायरिंग भी हो चुकी है। पुलिस लगातार महेश को गिरतार करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

----------------
गोली चलने की सूचना मिलते ही नाकाबंदी करने के साथ ही मौके पर पुलिस की टीम भेजी थी। हमलावरों की मौके से बाइक बरामद कर ली है। वहीं बयानों के आधार पर कुछ लोगों का नाम सामने आए हैं। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
-हितेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed