{"_id":"573f63964f1c1b7056ac7681","slug":"merchant-navy-soldier-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मर्चेंट नेवी के जवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मर्चेंट नेवी के जवान की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 21 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव भड़ंगी से तीन दोस्तों के साथ देहरादून घूमने गए मर्चेंट नेवी के एक जवान की सड़क हादसे में सहारनपुर के पास मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम तक गांव आने की संभावना है।
गांव भड़ंगी निवासी आशीष(23) मर्चेन्ट नेवी में है। बृहस्पतिवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ किराए पर गाड़ी करके देहरादून घूमने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि सहारनपुर के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई हादसे में कार सवार संदीप, छोटू, आशीष व गुड़गांव निवासी एक अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों की मदद से स्थानीय पुलिस ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
-सूचना पर पहुंचे परिजन
बृहस्पतिवार रात हादसे की सूचना मिलने पर आशीष के परिजन गांव के सरपंच के साथ सहारनपुर के लिए रवाना हो गये। यहां आशीष की मौत के बारे में पता चला। शुक्रवार को दिन भर पुलिस कार्रवाई के बाद दोपहर दो बजे शव को सहारनपुर से परिजन लेकर चले। आशीष की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है।