फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Looted cash and bike from businessman on basis of pistol in Rewari

Rewari: पिस्तौल के दम पर व्यापारी से नकदी व बाइक लूटी, विरोध करने पर व्यापारी के साथ मारपीट

Wed, 14 Jun 2023 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Jun 2023 12:48 PM IST
सार

रेवाड़ी में कोसली कस्बा की शिव कॉलोनी निवासी व्यापारी हिमांशु बंसल उर्फ रिशू के परिवार ने अनाज मंडी में मकान बनाया हुआ है। मंगलवार रात को वह बाइक पर सवार होकर हिमांशु शिव कॉलोनी से अनाज मंडी जा रहा था। इसी दौैरान बाइक पर सवार होकर आए 3 आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर पिस्तौल के दम कर करीब 35 हजार रुपये, बाइक लूट ली।

विज्ञापन
Looted cash and bike from businessman on basis of pistol in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में तमाम प्रयासों के बाद भी कोसली क्षेत्र में लूट व चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। मंगलवार रात को भी पिस्तौल्के दम पर आरोपियों ने एक व्यापारियों से बाइक व करीब 35 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की है, जिससे वह घायल हो गया। शौर मचान के बाद हवाई फायर कर आरोपी वहां से फरार हो गगए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिला जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार कोसली कस्बा की शिव कॉलोनी निवासी व्यापारी हिमांशु बंसल उर्फ रिशू के परिवार ने अनाज मंडी में मकान बनाया हुआ है। मंगलवार रात को वह बाइक पर सवार होकर हिमांशु शिव कॉलोनी से अनाज मंडी जा रहा था। इसी दौैरान बाइक पर सवार होकर आए 3 आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर पिस्तौल के दम कर करीब 35 हजार रुपये, बाइक लूट ली। व्यापारी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


सीसीटीवी के आधार जांच जारी
इसके बाद व्यापारी ने शोर मचाया तो आरोपी हवाई फायर कर वहां से फरार हो गए। इसके पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घटना में परचून की दुकान में सेंधमारी की 20 हजार की नकदी चोरी
एक अन्य घटना में कोसली के अनाज मंडी में स्थित श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी की परचून की दुकान का ताला तोड़कर आरोपियों ने मंगलवार रात को ही करीब 20 हजार रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह दुकान का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोसली क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान पाचं से अधिक चोरेी की घटनाएं हो चुकी है। करीब एक सप्ताह पूर्व भी कोसली पुलिस व व्यापारियों के बीच बैठक कर ठीकरी पहरा देने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed