{"_id":"6344f55cc1d0241eec628825","slug":"loot-with-scrap-trader-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: स्क्रैप व्यापारी से ढाई लाख की लूट, पुलिस लाइन के पास तड़के हुई वारदात से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: स्क्रैप व्यापारी से ढाई लाख की लूट, पुलिस लाइन के पास तड़के हुई वारदात से हड़कंप
Tue, 11 Oct 2022 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:17 AM IST
सार
पीड़ित लक्ष्मी नारायण के अनुसार वह सुबह करीब पौने 5 बजे सेंट्रो कार में अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली जा रहे थे। ड्राइवर ने कार में कुछ खराबी होने की बात कह कर बोनट खोल दिया। जैसे ही कार रुकने के बाद बोनट खोला गया बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के पास डीएवी स्कूल के सामने शहर के बारा हजारी निवासी स्क्रैप व्यापारी लक्ष्मीनारायण पर चाकू से हमला कर करीब ढाई लाख रुपये की लूट की वारदात का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह करीब पौने 5 बजे हुई लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वारदात कहीं और नहीं शहर की पुलिस लाइन के पास हुई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित लक्ष्मी नारायण के अनुसार वह सुबह करीब पौने 5 बजे सेंट्रो कार में अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही डीएवी स्कूल के सामने पहुंचे तो ड्राइवर ने कार में कुछ खराबी होने की बात कह कर बोनट खोल दिया। जैसे ही कार रुकने के बाद बोनट खोला गया बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और लक्ष्मीनारायण पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश करीब ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। हालांकि लक्ष्मीनारायण के पास करीब 3 लाख रुपये थे, लेकिन बदमाश पेंट की दोनों जेब के ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं धारूहेड़ा सीआईए ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन