फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   labour died fell down from roof

छत से गिरने पर मजदूर की मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 25 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
 कोसली क्षेत्र के गांव नांगलिया रणमोख के एक मकान में किराये का मकान लेकर रह रहे 28 वर्षीय मजदूर की बुधवार रात अकस्मात छत से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना थाना रोहड़ाई पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव सुडौली निवासी राजेंद्र पिछले डेढ़ माह से अपने रिश्तेदारों के साथ गांव नांगलिया रणमोख के एक मकान में किराए पर रहता था।

 राजेंद्र यहां मजदूरी के लिए आया हुआ था। बुधवार रात वह रिश्तेदारों के साथ कमरे की छत पर सोया हुआ था। उसके रिश्तेदारों ने बताया कि रात करीब 10 बजे से उसने अधिक मात्रा में शराब पी ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद रात करीब 12 बजे परिजनों ने उसे छत से गायब पाया। काफी देर तलाश के बाद राजेंद्र छत के नीचे बने गंदे पानी के नाले में पड़ा हुआ मिला।

ग्रामीणों के सहयोग से उसको बाहर निकाला तथा अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। परिजनों की सूचना के बाद बृहस्पतिवार सुबह थाना रोहड़ाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मेें लेकर मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के साले के ब्यान के आधार पर पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो बच्चे हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed