{"_id":"58937f544f1c1b0f0be80d9a","slug":"innatural-sex-rewari-crime-police-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, मामला दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
कोसली थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मई 2013 में महेंद्रगढ़ के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही पति, ननद, सास और ससुर उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। महिला का आरोप है कि पति उसे आए दिन जबरन शराब पिलाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता और विरोध करने पर पीटता। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि मार्च 2014 में उसके पति व ससुर ने प्लॉट खरीदने के लिए उसके मायके से एक लाख रुपये और बाद में बनवाने के लिए 3 लाख रुपये और मंगाए। तीन लाख न दे पाने पर उसे पिता के साथ मायके भेज दिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।