फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   illegal coloney broke with JCB

तीन एकड़ में बसी अवैध कॉलोनी तोड़ी

Tue, 12 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 12 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
illegal coloney broke with JCB
अवैध कालोनी ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने सोमवार को बावल में रसियावास रोड पर लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनी काटने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन


विभाग को जानकारी मिली थी कि बावल में रसियावास  रोड पर में कुछ लोगों की ओर से 3 एकड़ में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। सूचना के बाद विभाग की ओर से इन अवैध कॉलोनी काटने वालों को नोटिस भी दिया गया था लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार जिवेंद्र सिंह मलिक को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर जिला नगर योजनाकार की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए बनी अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध कॉलोनी में बनी हुई 12 डीपीसी व 2 चारदीवारी को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कॉलोनी में न लें प्लाट
डीटीपी नरेश कुमार ने आम जन से अपील की नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू होने पर कार्यवाही की जाती है। उस समय जिस आदमी द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed