फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Attempted suicide by slitting the throats of wife and son

Haryana: पत्नी और बेटे का गला रेतकर आत्महत्या का किया प्रयास, रेवाड़ी का है मामला

Tue, 15 Oct 2024 06:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 06:04 PM IST
सार

कोसली के श्यामनगर गांव में गृह कलह को लेकर घटना को अंजाम देने की आशंका है। तीनों की हालत गंभीर है। पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Haryana: Attempted suicide by slitting the throats of wife and son
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली उपमंडल के गांव श्यामनगर में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे का गला रेता, फिर अपना गला काट कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है। पीजीआई रोहतक में तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


श्यामनगर गांव निवासी लगभग दिनेश (38) कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। मंगलवार को उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी सरोज (37) का गला रेत दिया। इसके बाद उसने 16 वर्षीय बेटे लक्ष्य का गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दिनेश ने खुद अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए।
विज्ञापन


मौके का मंजर देखकर लोग दंग रह गए। लोगों ने घटना की सूचना सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कोसली स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में तीनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश ने किन कारणों से घटना को अंजाम दिया, यह नहीं पता चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि गृह कलह के कारण दिनेश ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो भाइयों में छोटा है दिनेश : दिनेश दो भाइयों में छोटा है। वह घर पर रहकर खेती का काम करता था। इस हादसे को लेकर पूरा गांव हैरान है। पूरे दिन गांव में इसी घटना की चर्चा होती रही। दिनेश ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही पता चला सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि दिनेश किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।


जांच के बाद ही कारणों का चलेगा पता
कोसली थाना प्रभारी मुकेश चंद ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने घटना की सूचना दी थी। बताया गया था कि गांव श्यामनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटे और खुद का गला रेत लिया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो वहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई थी। तीनों को तत्काल उपचार के लिए कोसली अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीनों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दिनेश ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पता किया जा रहा है। जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed