फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hanging, ex, miltryman, case, murder, sucide

फंदे पर लटका मिला पूर्व फौजी का शव

Thu, 23 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बेटियों के साथ ससुराल में रह रहे एक फौजी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। फौजी कई वर्षों से एक ही परिवार में ब्याही दो बेटियों के साथ रह रहा था। लड़कियां और उनका परिवार इस मामले को जहां आत्महत्या बता रहा है वहीं फौजी के भाइयों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। मामले में फिलहाल सामान्य कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन

मूल रूप से गांव बव्वा निवासी लालचंद पहले आर्मी और फिर पुलिस महकमे से रिटायर्ड था। उसके कोई बेटा नहीं था। दो बेटियों की शादी उसने सहादत्त नगर में एक ही परिवार के दो भाइयों से की थी। करीब 18-20 साल से गांव सहादत्त नगर में अपनी बेटियों के ससुराल में रहता था। सुबह उसका शव पंखे पर फंदे पर झूलता मिला। गांव के सरपंच और अन्य लोगों की मौजूदगी में गेट तोड़कर शव को नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

-----------
हत्या का भी लगा आरोप
पुलिस को दी जानकारी में फौजी की बेटी ने बताया कि लालचंद खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। सुबह शव फंदे से लटका मिला। यह भी बताया कि लालचंद शराब का आदी था। माना जा रहा है कि उसने किन्हीं कारणों से आत्महत्या कर ली होगी। बव्वा गांव निवासी उसके भाइयों को मामले की सूचना दी तो उन्होंने हत्या करने की आशंका जताई। मामले की जानकारी कोसली थाना इंचार्ज और डीएसपी कोसली को भी दी गई। बारीकी से मौका मुआयना करने के बाद रेवाड़ी से विभाग के डाक्टरों को बुलाया गया। करीब 11 बजे पहुंचे डाक्टरों ने इसे आत्महत्या बताया लेकिन भाई सूबराम के एतराज को देखकर डीएसपी ने डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिर भी हत्या के आरोप के चलते मेडिकल बोर्ड बनवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आ सकेंगे।  - अनिल कुमार, डीएसपी कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed