फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   goverment doctor, health, angerness,rewari

पुलिस की ढीली कार्रवाई से सरकारी डॉक्टरों में रोष

Thu, 13 Oct 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 13 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल कैंपस में डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में चोरी मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई से नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों में रोष है। डॉक्टरों का कहना है कि सीसीटीवी में संदिग्ध स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।  बावजूद इसके पुलिस चोरों को पकड़ने की बजाय महज कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से बुधवार को फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई। डॉक्टरों का कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द ही चोर नहीं पकड़े तो वह एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन


शहर के ट्रॉमा सेंटर के पीछे डॉक्टरों के सरकारी क्वार्टर हैं। इनमें ही एनेेस्थेटिक डॉक्टर केके यादव अपनी पत्नी डॉक्टर शिवांगी के साथ रहते हैं। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ नारनौल स्थित अपने पैतृक घर गए थे। लेकिन मंगलवार को लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। डॉ केके यादव के अनुसार घर के अंदर जाने से पता चला कि करीब चालीस हजार रुपये की नकदी एवं आभूषण गायब थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हो गए थे संदिग्ध
डॉ केके यादव ने बव्ताया कि मंगलवार को एक स्कूटी पर सवार होकर दो युवक मीटर रीडिंग लेने की बात कहकर कंपाउंड में घुसे थे। उन्होंने बताया कि गेट पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार दोनो संदिग्ध मंगलवार को दोपहर  2:25  मिनट पर अंदर घुसे थे। डॉक्टर का कहना है कि पुलिस ने अभी तक सीसीटीवी फुटेज तक को चैक नहीं किया है। चोरों को पकड़ना तो दूर की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
वर्जन- डॉक्टर चौबीसों घंटे लोगों के स्वास्थ्य को ठीक करने में लगे रहते हैँ। उन्हें किसी भी वक्त  घर छोड़कर मरीज के उपचार के लिए आना पड़ता है। लेकिन जब डॉक्टर के  घर सुरक्षित नहीं रहेंगे तो असुरक्षा के माहौल में वह कैसे उपचार कर पाएंगे। यदि चोर नहीं पकड़े गए तो बृहस्पतिवार को डॉक्टर सभी डॉक्टर एसपी से मिलेंगे।

-डॉ सुदर्शन पंवार, एसएमओ, रेवाड़ी।
-----
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। बुधवार को फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के माध्यम ये साक्ष्य जुटाए गए हैं। वह स्वयं मामले को देख रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
-कर्मबीर खटाना, एसएचओ, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed