फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   go taskar murdered police man Crushed by pickup

गो तस्करों ने पिकअप से कुचलकर की पुलिसकर्मी की हत्या

Tue, 12 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 12 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
go taskar murdered police man Crushed by pickup
पिकअप से कुचलकर सिपाही की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोतस्करों ने रविवार रात करीब डेढ़ बजे शहर में ही स्थित राजेश पायलट चौक पर पिकअप से कुचलकर सिपाही राजसिंह की हत्या कर दी। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ सिपाही के गांव भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहतक के चिड्ढी गांव निवासी राज सिंह (52) रेवाड़ी पुलिस लाइन में अल्फा कंपनी में तैनात थे। रविवार रात उनकी तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ राजेश पायलट चौक पर ड्यूटी थी। करीब डेढ़ बजे उन्हें गोतस्करों की ओर से पिकअप में गोवंश भरकर ले जाने की सूचना वायरलैस पर मिली।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर  बाद चौक पर एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को आती देख राजसिंह ने रोड पर खड़े होकर रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय राजसिंह को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने पिकअप को पीछे लेकर फिर से गाड़ी राजसिंह पर चढ़ाकर उसे बुरी तरह कुचल दिया और फरार हो गए। गंभीर घायल राज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हो चुका है आमना-सामना
पशु तस्करों व रेवाड़ी पुलिस के बीच हालांकि आए दिन सामना होता रहता है, लेकिन पिछले साल जुलाई में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। तब रेवाड़ी सीआईए, धारूहेड़ा सीआईए समेत स्थानीय पुलिस ने पीछा कर बनीपुर चौक के पास मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को मार गिराया था। दोनों मृतक मेवात के रहने वाले थे। दस दिन पूर्व बाइपास पर मॉडल टाउन पुलिस से मुठभेड़ में पुलिसकर्मी अशोक घायल हुआ था।

यमुनानगर और पानीपत की कुछ प्रमुख घटनाएं
01 जनवरी
यमुनानगर जिले में लाडवा-रादौर के रास्ते पर गो तस्करों ने गो रक्षकों व पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव दामला से लेकर बाईपास पुल तक गो तस्करों ने गो रक्षा दल के सदस्यों व गो टॉस्क फोर्स पर फायर किए।
03 जनवरी
गो तस्करों ने बीबीपुर गांव के पास गो रक्षा दल व गो टॉस्क फोर्स के सदस्यों पर फायरिंग की। भागते हुए गो तस्करों ने कलानौर नाके के पास जांच कर रहे एएसआई सतनाम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। अनियंत्रित गाड़ी एएसआई रायसिंह की निजी कार से टकराकर रुकी तो तस्करों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और अपहरण कर भाग निकले।

25 जनवरी
पानीपत जिले में गढ़ी छाजू गांव के पास गो तस्करों ने गोरक्षकों व पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। इसी दिन सिवाह व उग्रा खेड़ी गांव के पास गो रक्षकों पर फायरिंग।
 09 फरवरी
मतलौडा कस्बे में गो तस्करों ने एसएचओ राजेंद्र सिंह से हाथापाई की और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
11 फरवरी
इसराना क्षेत्र के भादौड़ गांव में गाय उठा रहे तस्करों ने एक ग्रामीण पर गोली चलाई।
09 मार्च
पानीपत जिले में गांव कांजनू के नजदीक तस्करों ने गो रक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग की।
25 मार्च
समालखा क्षेत्र के अंतर्गत बिहौली गांव में तस्करों ने पुलिस पार्टी व गोरक्षकों पर फायरिंग की और गोवंश लेकर फरार हो गए।
08 अप्रैल
यमुनानगर जिले में नेशनल हाईवे 73 (चंडीगढ़ रुड़की) पर गो तस्करों ने गो रक्षा दल के सदस्यों व गो टॉस्क फोर्स पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed