{"_id":"589cbb1c4f1c1b905237b428","slug":"girls-student-drug-shouting-rewari-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत छात्राओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत छात्राओं ने काटा हंगामा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर स्थित एक कॉलेज की तीन छात्राओं ने वीरवार को शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को बुलाया और चेतावनी के बाद सौंप दिया। जानकारी के अनुसार तीन छात्राएं कहीं जा रही थीं। इस दौरान कॉलेज के पास ही स्कूटी अनियंत्रित होने पर वे गिर गईं। लोगों ने उठाया तो छात्राएं बिफरकर हंगामा करने लगीं।
लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस छात्राओं को कॉलेज ले गई। इसके बाद छात्राओं के परिजनों को मामले की जानकारी देकर बुलाया और आगे से इस प्रकार की हालात में मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर सौंप दिया। इस बाबत कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्राओं ने कॉलेज से निकलने के बाद ही नशीला पदार्थ खा लिया होगा। कॉलेज के अंदर इस तरह की गतिविधियां नहीं होने दी जाती हैं।