फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Friend strangled to death in an altercation in Rewari

Rewari: कहासुनी के बाद साथी की गला घोंटकर की हत्या, शव को गड्ढे में फेंककर ऊपर से डाली झाड़ियां

Wed, 31 Aug 2022 02:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 02:59 AM IST
सार

सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पवन साहनी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Friend strangled to death in an altercation in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में एक युवक की हत्या का आरोप उसके साथी पर लगाया गया है। हत्या की वजह एक सप्ताह पहले हुई मामूली कहासुनी बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिहार के जिला मुज्जफरपुर के गांव घोसोट निवासी पवन साहनी ने धारूहेड़ा क्षेत्र में हिंदुस्तान फर्म के पास मजदूरों का ठेका लिया हुआ है। उसके साथ ही उसका छोटा भाई सुनील साहनी (26) भी काम करता था। पवन खुद भिवाड़ी मोड़ पर किराये पर रहता था, जबकि उसका भाई साइट पर बनी झुग्गियों में किराये पर रहता था। एक सप्ताह पहले सुनील की उनके ही गांव के नितेश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार की रात झुग्गी से बुलाकर सुनील को नितेश और उसका भाई नीरज अपने साथ ले गए। उसके बाद सुनील नहीं लौटा। अगले दिन सुबह काम पर भी नहीं लौटा तो पवन ने सुनील की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। झुग्गी में जाकर पता किया तो रमेश नाम के व्यक्ति ने बताया कि रात में नितेश ही सुनील को लेकर गया था। जब पवन ने नितेश और उसके भाई नीरज की तलाश की तो दोनों गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका शक और ज्यादा गहरा गया। कुछ देर बाद सुनील का शव पैराफेर रोड पर कापड़ीवास के पास सड़क किनारे गड्ढे से बरामद हुआ। शव के ऊपर झाड़ियां डाली हुई थीं। पवन साहनी के मुताबिक, जब शव से झाड़ियां उठाई गई तो उसके भाई की गर्दन पर चोट के निशान थे, जबकि उसकी एक आंख बाहर निकली हुई थी।


पवन साहनी ने आरोप लगाया कि उसके भाई की नितेश और नीरज ने गला दबाकर हत्या की है। दोनों ने मिलकर उसके शव को गड्ढ़े में छिपा दिया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पवन साहनी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed