{"_id":"63454a3da45c543a9d0e2f29","slug":"fraud-of-46-lakh-using-mobile-number-lost-10-years-ago-with-farmer-in-bawal-of-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: 10 साल पहले गुम हुए मोबाइल नंबर को इस्तेमाल कर खाते से उड़ाए 46 लाख रुपये, किसान के साथ हुई धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: 10 साल पहले गुम हुए मोबाइल नंबर को इस्तेमाल कर खाते से उड़ाए 46 लाख रुपये, किसान के साथ हुई धोखाधड़ी
Tue, 11 Oct 2022 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल/रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल/रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Oct 2022 04:20 PM IST
सार
औद्योगिक कस्बे बावल निवासी राजेंद्र ने अपना खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खुलवाया हुआ है, लेकिन उसने एटीएम कार्ड नहीं बनवाया था। वह रूटीन में बैंलेंस चैक करने गए तो 46 लाख 1665 रुपये गायब मिले।
विज्ञापन
UPI Fraud
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के बावल में एक किसान के साथ 46 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी हुई है। ठग ने 10 साल पहले गुम हुए मोबाइल नंबर के जरिए उसके खाते से नकदी निकाली। बैंक जाकर ही उन्हें इसका पता चला। बैंक से स्टेटमेंट लेकर किसान ने साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
औद्योगिक कस्बे बावल निवासी राजेंद्र ने अपना खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खुलवाया हुआ है, लेकिन उसने एटीएम कार्ड नहीं बनवाया था। वह रूटीन में बैंलेंस चैक करने गए तो 46 लाख 1665 रुपये गायब मिले। राजेन्द्र ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि 10 साल पहले उनके द्वारा यूज किया जा रहा जो मोबाइल नंबर गायब हो गया था, उसका इस्तेमाल करके ही पैसे निकाले गए हैं, क्योंकि यही नंबर बैंक खाते से जुड़ा था। बैंक खाते में पुराना नंबर ही जुड़ा रहा, लेकिन इस नंबर के गुम होने की जानकारी उन्होंने बैंक में नहीं दी। बैंक में नया एटीएम भी जारी करवाने के लिए कोई एप्लिकेशन नहीं दी थी।
विज्ञापन
कुछ समय पहले उन्होंने बैंक जाकर आधार नंबर से पैसे निकालने की परमिशन जरूर ली थी। आधार कार्ड के जरिए ही वह समय-समय खाते से पैसे निकालते थे। पैसे निकालने गया तो उन्होंने अपना बैलेंस पूछ लिया। उनके खाते से 46 लाख से ज्यादा रुपये निकल चुके थे, यह जानकर वे दंग रह गए। राजेंद्र का कहना है कि शातिर व्यक्ति ने 10 साल पहले गुम हुए सिम के जरिए ही उसके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
राजेंद्र के मुताबिक, दो साल पहले उन्होंने लाखों की जमीन बेची थी। जमीन बेचने की एवज में मिली पूरी रकम ही उन्होंने अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में डलवाई थी। आए दिन होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए वह एटीएम कार्ड भी यूज नहीं करते थे, लेकिन शातिर ने अब पुराने नंबर का दुरुपयोग करके उनके साथ इतनी बड़ी धोखाधड़ी कर दी।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राहुल कुमार, थाना प्रभारी, साइबर, साउथ रेंज