{"_id":"7cbc08c9ed8dab1cc63ce272be84cd58","slug":"fraud-doctor-molest-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चिकित्सक बनकर महिला रोगी से की छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी चिकित्सक बनकर महिला रोगी से की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को डॉक्टर बताते हुए जिले के नागरिक अस्पताल में एक युवक ने सर्जिकल वार्ड में उपचाराधीन महिला से छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर परिजनों ने फर्जी डॉक्टर को धर दबोचा।
हंगामा होने पर मामले की जानकारी लेने के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय सिटी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश महिला थाना पुलिस करेगी।
जिले के एक गांव की रहने वाली एक महिला का शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद महिला को अस्पताल के ही सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित महिला के जेठ की शिकायत पर मामला दर्ज कर मूल रूप से भिवानी और हाल में आनंद नगर निवासी जीतेंद्र को मौके से गिरफ्तार किया है।
---------
चेकअप करने के बहाने की छेड़छाड़
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देर रात उसके पास परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और खुद को ड्यूटी डॉक्टर बताते हुए चेकअप के बहाने से उससे छेड़छाड़ की और कुछ देर बाद दोबारा चेकअप के लिए आने की बात कहता हुआ चला गया। इस बीच परिजन आ पहुंचे और उसने आपबीती बताई। दोबारा आने पर परिजनों ने आरोपी युवक को धर दबोचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
-----------
नशे में धुत था आरोपी युवक
मौके पर मौजूद पीड़ित महिला के परिजनों और हंगामे के बाद जमा भीड़ ने बताया कि आरोपी युवक जितेंद्र नशे में धुत था। पकड़े जाने के बाद भी काफी देर तक वह खुद को डॉक्टर ही बताता रहा और किसी तरह निकलने के चक्कर में रहा। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।
-----------
आरोपी युवक मूल रूप से भिवानी जिले का रहने वाला है। युवक का मेडिकल कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
- एएसआई मुनिया देवी, जांचकर्ता, महिला थाना