{"_id":"603b42a153901044a70ff408","slug":"four-year-old-son-and-mother-died-in-road-accident-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, चार साल के बेटे और मां की मौत, पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, चार साल के बेटे और मां की मौत, पिता घायल
Sun, 28 Feb 2021 12:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना में मां और चार साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं हादसे में पिता घायल है। यहां के कृष्णा नगर निवासी परिवार बाइक पर सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 से हुडिया जैतपुर जा रहा था। इसी दौरान खोरी के पास बाइक को ट्राला ने टक्कर मार दी। जिसमें चार साल के बच्चे व उसकी मां की मौत मौके पर हो गई। जबकि पिता घायल हो गया। घायल पिता का उपचार शहर के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के कृष्णा नगर निवासी पदम अपनी पत्नी शीतल व चार वर्षीय बेटे चिराग के साथ राजस्थान के हुडिया जैतपुर स्थित श्यामबाबा के दर्शन को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह जैसे ही वह रेवाड़ी-नारनौल राजमार्ग (एनएच-11) पर खोरी के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्राले ने टक्कर मार दी। जिसके चलते मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बता दें होली से पहले लोग हुडिया जैतपुर में श्यामबाबा पर ध्वज चढ़ाने जाते हैं। यह परिवार भी सुबह के समय जैतपुर के लिए निकला था।
विज्ञापन