फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   four person died in road aacident

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोरी, महिला, साधू और एक युवक की मौत हो गई। सभी मामलों में स्थानीय थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ज्ञात शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं अज्ञात शवों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


केस नंबर 1
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार को धारूहेड़ा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुई अज्ञात महिला रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई किशोर कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। शरीर पर गेहुंवे रंग की टी-शर्ट व नीले रंग की पैंट थी। शव शिनाख्त के लिए रोहतक पीजीआई की मोर्चरी में रखा हुआ है।
विज्ञापन

--------
केस नंबर 2
टाटा-407 ने युवक को टक्कर मारी, मौत

गांव बालावास अहीर के पास टाटा-407 की चपेट में आने से मंगलवार रात कनीना निवासी सुरेश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद टाटा गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। रामपुरा थाना पुलिस के अनुसार घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेश को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
केस नंबर 3
कैंटर की चपेट में आये साधू ने दम तोड़ा

दिल्ली-जपयुर हाईवे पर गांव खिजूरी के पास सड़क पार कर रहे एक साधू की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और मॉडल टाउन निवासी रामकिशन की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल बस की टक्कर से किशोरी की मौत
बावल। उपमंडल बावल के मोहल्ला हसनपुरा में बुधवार को सुबह 7 बजे के करीब एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने रोड क्रास कर रही एक किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जांचकर्ता रजनीश ने बताया मोहल्ला हसनपुरा निवासी धर्मेंद्र मजदूर है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा बेटी किरण (12) साल भी है। सुबह किरण मोहल्ले से कुछ दूरी पर शौच के लिए निकली थी। करीब 7 बजे किरण मोहल्ले के पास ही सड़क पार कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किरण गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मोहल्ले के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान किरण की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed