{"_id":"581b84594f1c1bac31437ff1","slug":"five-carore-hafta-victim-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवदीप ज्वैलर्स से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सातवें आरोपी को बुधवार देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विशेष अनुसंधान टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मई महीने की रंगदारी मांगने के इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी की विशेष अनुसंधान टीम के इंचार्ज एएसआई भगवानदास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इसराना निवासी विकास उर्फ कालू है। पिछले साल 31 मई 2015 की शाम को नवदीप ज्वैलर्स के संचालक दीपक सोनी से मोबाइल पर फोन कर महेंद्रगढ़ निवासी डॉ. कुलदीप ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने स्वर्ण व्यापारी की शिकायत पर डॉ. कुलदीप पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तार किए आरोपी को आज अदालत में पेश कर जाकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
-----------
रंगदारी मांगने के अगले ही दिन की थी फायरिंग
रविवार को रंगदारी मांगे जाने के अगले ही दिन सोमवार एक जून की दोपहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन आरोपी नवदीप ज्वैलर्स शोरूम पर पहुंचे थे और अंदर घुसकर गोली चला दी थी। शोरूम में पहले से ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गांव ढाकिया निवासी इंग्लिश उर्फ विक्रम को मौके पर ही काबू कर लिया था।