फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   five arrested with BAMS doctor in sahibabad

गाजियाबाद के साहिबाबाद में बीएमएस डॉक्टर समेत पांच से अधिक धरे गये

Thu, 12 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 12 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
 जिला पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर अंतरर्राज्यीय लिंग जांच गिरोह को गिरफ्तार किया है। डिकॉय पेशेंट की मदद से सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुए ऑपरेशन के बाद टीम ने गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित केएल पॉलीक्लीनिक से बीएमएस डॉक्टर समेत पांच से अधिक लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की संलिप्तता होने के बाद दिल्ली और राजस्थान से भी तार जुड़ने की बात शुरुआती कार्रवाई में सामने आई है।
विज्ञापन


डीएसपी क्राइम संजीव बलहारा ने मॉडल टाउन थाने में दी जानकारी में बताया कि सुबह सीएमओ डॉ. पुष्पा बिश्नोई को सूचना मिली कि रेवाड़ी की एक लैब के दलाल के जरिये लिंग जांच के लिए जिले के पेशेंट को बाहर ले जाया जाना है। डॉ. बिश्नोई ने मामले की जानकारी उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को दी।
विज्ञापन


इसके तत्काल बाद उपायुक्त ने एसपी के साथ मिलकर पुलिस और मेडिकल टीम को दलाल और डिकॉय पेशेंट के पीछे लगा दिया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे शहर में दलाल ने महिला पेशेंट और उसके देवर महेश को कार में बैठाया। इसके बाद से ही टीम उनके पीछे लग गई। दोपहर बाद टीम ने गाजियाबाद के साहिबाबाद में आस्था अपार्टमेंट में चल रहे केएल पॉलीक्लीनिक पर रेड की। इस समय डिकॉय पेशेंट के गर्भ में लिंग की जांच की जा चुकी थी। टीम ने मौके से क्लीनिक के बीएमएस डॉक्टर यशपाल और अन्य हॉस्पिटल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश में छापामारी जारी है। सूचना मिलने तक पुलिस ने मामले में कुछ और गिरफ्तारी भी की थीं। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी की एक लैब में 5 मई को दिये थे 20 हजार
दरअसल अंतरर्राज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने की बिसात बुधवार को नहीं बल्कि बीती 5 मई को ही पड़ गई थी। सीएमओ ने रेवाड़ी शहर में कहीं लिंग जांच का पता होने के बाद एक महिला को डिकॉय पेशेंट बनाकर लैब के दलाल के पास भेजा था। यहां सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ था। यह रकम 5 मई को ही दलाल को दे भी दी गई थी। इसके बाद लिंग जांच के लिए बुधवार का दिन तय हुआ था।


धारूहेड़ा से दिल्ली तक कई बार चकमा देने की कोशिश
सीआईए प्रभारी सतेंद्र सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पीछा करने की बात भले ही कार चला रहे दलाल को नहीं पता थी, लेकिन किसी भी स्थिति में न फंसने के लिए दलाल ने पूरी चाल चली। गाजियाबाद के साहिबाबाद जाने से पहले उसने कार को धारूहेड़ा और दिल्ली में कई जगह घुमाया लेकिन टीम कार की लोकेशन ट्रेस करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed