फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fire,crime,police,accused,rewari,Vehicle

नंबरदार पर फायर झोंक परिजनों पर चढ़ाई थी गाड़ी, गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
गांव रोहड़ाई के नंबरदार जगबीर सिंह पर गोली चला जान लेने की कोशिश करने के साथ ही परिजनों पर कार चढ़ाने के एक आरोपी को सोमवार शाम स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पिछले साल दिसंबर माह का है। मामले में दो अन्य आरोपी भी हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त टाटा सफारी गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव रोहड़ाई निवासी दीपक है। बताया कि मिली शिकायत के अनुसार 17 दिसंबर 2016 की शाम रोहड़ाई निवासी जगबीर सिंह नंबरदार अपनी दुकान के सामने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ बैठे थे। इस दौरान उक्त आरोपी अपने अन्य साथी संजय व रजनीश के साथ टाटा सफारी में आया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से जगबीर पर फायर किया जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर उसके परिवार के लोग घर से बाहर आए तो आरोपी ने कुचलने की नीयत से उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन जगबीर की दादी आरोपी की गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed