फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Father misdeed with minor daughter for three years and mother also supported accused In Haryana

नाबालिग बेटी को डरा-धमका पिता करता रहा दुष्कर्म: मां ने भी दिया साथ, विरोध करने पर होती थी मारपीट

Wed, 01 Mar 2023 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 01 Mar 2023 12:48 PM IST
सार

रेवाड़ी में पिता पिछले तीन साल से अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा जिसमें मां ने भी आरोपी पिता का ही साथ दिया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। बताया कि कुछ माह पहले पिता से परेशान होकर अपने हाथ व पैर की नसें भी काट ली थी।

विज्ञापन
Father misdeed with minor daughter for three years and mother also supported accused In Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रेवाड़ी जिले के एक गांव में बाप व बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पिता पिछले तीन साल से अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने विरोध स्वरूप अपनी मां को पिता की घिनौनी करतूत के बारे में बताया तो मां ने भी आरोपी पिता का ही साथ दिया। इसके बाद नाबालिग ने महिला थाना पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में एक नाबालिग ने बताया कि तीन साल पहले वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। उस समय पिता ने डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने अपनी मां को पिता की हरकतों की जानकारी दी, लेकिन आरोपी का विरोध करने की बजाये नागालिग बेटी को ही डरा-धमका दिया। इसके बाद उसकी मां जबरदस्ती पिता के पास भेजने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती।
विज्ञापन


शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले पिता से परेशान होकर अपने हाथ व पैर की नसें भी काट ली थी, लेकिन वह बच गई थी। मां व पिता उसे कही भी नहीं जाने देते और घर के अंदर ही रखते। जब पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो नाबालिग मंगलवार को महिला थाना पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर दुष्कर्म, धमकी देने व पोकसो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी पिता व मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed