फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Doctor and compounder areested allegation of female foeticide

लिंग जांच आरोप में डॉक्टर व कंपाउंडर गिरफ्तार, जमानत

Thu, 28 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 28 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Doctor and compounder areested allegation of female foeticide
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार देर रात एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी कर लिंग जांच के आरोप में चिकित्सक और उसके कंपाउंडर के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दोनों को गिरफ्तार किया है ।
विज्ञापन


इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सील कर दिया। मंगलवार शाम चिकित्सक व कंपाउंडर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सर्वजीत थापर ने बताया कि सर्कुलर रोड स्थित रतन अल्ट्रासाउंड सेंटर में लिंग जांच की शिकायत मिल रही थी।

इसके बाद सीएमओ डॉ. पुष्पा बिश्नोई के निर्देश पर गई डॉ. टीसी तंवर, एवं डॉ.धर्मेंद्र व दो पुलिस कर्मचारियों की गठित टीम ने पाया कि चिकित्सक बिना किसी रैफर स्लिप के ही अल्ट्रासाउंड के लिए तैयार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेंटर के चिकित्सक  अनीश सिंगला एवं कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। पुलिस ने डॉ. टीसी तंवर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

---------
डिकॉय पेशेंट के  साथ भेजे थे साइन किए नोट
सोमवार देर रात थाना शहर पुलिस के साथ मिलकर एक डिकॉय मरीज को 11 हजार रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्र के अंदर भेज दिया। सभी नोटों पर एक डॉक्टर के साइन थे। डिकॉय मरीज के निकलने के कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य विभाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर को फंसाया गया
आईएमए के प्रधान शिवरतन और हरियाणा अल्ट्रासाउंड ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ ईश्वर सिंह ने बताया कि डॉ अनीश को फंसाया गया है। सीसीटीवी में पूरी कार्रवाई कैद हुई है। जो रुपये टीम ने बरामद किए हैं, वह पुलिस के आने से करीब तीन-चार घंटे पहले ही एक व्यक्ति यहां स्टाफ जोनी को यह कहकर दे गया था कि वह दूसरे स्टाफ सदस्य के दे दे।


उन्होंने कहा कि जो महिला जांच के लिए आई थी, उसे डॉ अनीश सिंगला ने सुबह जांच कराने तक की बात कही लेकिन उसके द्वारा दबाव देने पर उन्होंने महिला की आईडी ली, जिस पर उसके हस्ताक्षर भी कराए। डॉक्टर कागजी प्रक्रिया ही पूरी कर रहे थे कि तभी पुलिस अंदर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed