फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dead body of the driver was found inside the tanker near Hero Chowk on the highway in Dharuhera

Rewari: हाईवे पर हीरो चौक के पास टैंकर के अंदर मिला चालक का शव, गले में गमछा लिपटा मिला

Tue, 14 Feb 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 11:33 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात सूचना मिली कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो चौक के पास सर्विस लेन पर एक केमिकल से भरा टैंकर खड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति का शव भी पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Dead body of the driver was found inside the tanker near Hero Chowk on the highway in Dharuhera
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो चौक के निकट पुलिस को एक टैंकर के अंदर चालक का शव मिला है। उसके गले में गमछा लिपटा मिला है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या लूट के इरादे से की और जाम में फंसने की वजह से केमिकल से भरा टैंकर बदमाश छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात सूचना मिली कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो चौक के पास सर्विस लेन पर एक केमिकल से भरा टैंकर खड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति का शव भी पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पहुंच कर जांच की तो चालक मृत अवस्था में था और उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त यूपी के जिला एटा के गांव बिचपुर के रहने वाले रतनपाल के रूप में हुई। सूचना के बाद मृतक के भाई हेमेंद्र व अन्य परिजन धारूहेड़ा पहुंचे। हेमेंद्र ने पुलिस को बताया कि रतनपाल गुजरात से टैंकर में केमिकल लेकर यूपी के सिकंदराबाद जा रहा था। सोमवार की शाम करीब 4 बजे उसकी रतनपाल से बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतनपाल ने बताया था कि वह हरियाणा बॉर्डर पर पहुंच गया है और यहां से टैंकर में तेल भरवा कर वह यूपी के लिए चलेगा। टैंकर में रतनपाल अकेले थे। अंदेशा है कि रात को हाईवे पर बदमाशों ने केमिकल से भरा टैंकर लूटने के इरादे से रतनपाल की हत्या कर दी और टैंकर के हाईवे पर जाम में फंसने के कारण हीरो चौक के पास छोड़ कर भाग गए।


मंगलवार सुबह धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार मृतक रतनपाल का मोबाइल भी गायब है। उसके गले में गमछा लिपटा मिला है, जिससे अंदेशा है कि गला दबा कर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed