{"_id":"578fc6a74f1c1b2c33c4b4cc","slug":"crime-suicide-awneet-kaur-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवनीत कौर सुसाइड मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवनीत कौर सुसाइड मामले में आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
कालका रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली अवनीत कौर सुसाइड मामले में मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी अतुल अत्री को नार्थ सिटी सेक्टर-3 से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
जानकारी के अनुसार कालका रोड स्थित अपार्टमेंट में रहने वाली अवनीत कौर की कुछ समय पूर्व ही सेक्टर-3 स्थित नार्थ सिटी में रहने वाले अतुल अत्री से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच काफी बातें होने लगी। इसी बीच अतुल अत्री ने अवनीत की अश्लील फोटो बना ली और ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।
सोमवार शाम अवनीत कौर ने अपने अपार्टमेंट के फ्लैट में जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों की शिकायत पर आरोपी अतुल अत्री के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मॉडल टाउन एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि अतुल अत्री को गिरफ्तार कर उसके पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।