फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, rewari, police,robbry, master mind

नहीं लगा 27.22 लाख लूटने वालों का सुराग

Sat, 24 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 24 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
बावल थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर खेड़ा स्थित आरके फिलिंग स्टेशन के कर्मियों पर पिस्टल लगाकर 27.22 लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा हैं। इस मामले को ट्रैस आउट करने में पुलिस की चार टीमें लगी हुई है। टीम की कमान खुद डीएसपी सतपाल यादव ने संभाल रखी है, लेकिन 30 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और अभी तक बदमाशों को पकड़ना तो दूर पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


डीएसपी सतपाल यादव ने बताया कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरतार करने के लिए पुलिस की टीमें हर संभव कोशिश कर रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

बता दें कि जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर स्थित आरके फिलिंग स्टेशन पर कार्यरत सेल्समैन राजू व कैशियर अमरदीप बाइक पर सवार होकर 27.22 लाख रुपये की नकदी बावल एसबीआई में जमा कराने जा रहे थे। खेड़ी डालू सिंह के निकट पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने धक्का देकर कर्मियों को गिरा दिया था और पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed