{"_id":"5793c1e04f1c1bac59c4c5a1","slug":"crime-rewari-police-aloo-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू गैंग के बदमाश समेत दर्जन भर नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आलू गैंग के बदमाश समेत दर्जन भर नामजद
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमजी मॉल के सामने युवक के साथ मारपीट करने और गोली चलाने के मामले में आलू गैंग के बदमाशों का नाम सामने आया है। इसके अलावा चार अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भी मॉडल टाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। वहीं घायल राहुल का ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई है। फिलहाल वह एक निजी हॉस्पिटल में उपचाराधीन है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बीएमजी मॉल के पास माता चौक निवासी राहुल पर दर्जन भर युवकों ने रॉड से हमला कर दिया था। यही नहीं बदमाशों ने राहुल पर देसी तमंचे से फायर भी झोंका था और असलहा लहराते हुए भाग गए थे। देर रात निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के बाद राहुल के शरीर से गोली निकाल दी।
इसके बाद पुलिस ने देर रात ही राहुल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने राहुल के बयान के आधार पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, वहीं चार अन्य अज्ञात हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन सात हमलावरों के नाम सामने आए हैं वे सभी आलू गैंग के गुर्गे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मॉडल टाउन थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।