{"_id":"5887a5424f1c1bbd7ecf54e4","slug":"crime-police-rewari-fire-sabotage-roadside-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे में तोड़फोड़ और फायर कर लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे में तोड़फोड़ और फायर कर लगाई आग
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा-भिवाड़ी 75 फुटा रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खिलाने के बाद पैसा मांगना कर्मचारियों और संचालक को महंगा पड़ गया। ढाबे पर कार्यरत कर्मियों की पिटाई करने के बाद आरोपियों ने तोड़फोड़ कर फायर कर दिया। इसके बाद ढाबे में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
राजस्थान भिवाड़ी के नंगलिया निवासी दीपक का धारूहेड़ा-भिवाड़ी 75 फुटा रोड पर एक ढाबा है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक गाड़ी में सवार होकर विनोद और उसके करीब छह लोग ढाबे पर पहुंचे। आरोपियों ने ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद बिल मांगने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई कर ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।