फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, police, petrol pump,rewari, robbry

नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप से लूटे 65 हजार

Wed, 07 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 07 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime, police, petrol pump,rewari, robbry
पेट्रोल पंप से हजारों रुपये की लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खोल में पेट्रोल पंप पर हुई लूट का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी कि नकाबपोश बदमाशों ने बावल के जयसिंहपुर खेड़ा में एक और वारदात को अंजाम देते हुए पेट्रोल पंप से 65 हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों ने इससे पहले देर रात एक और पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया था, लेकिन वहां सुरक्षाकर्मी की सजगता के चलते वारदात को अंजाम नहीं दे सके। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर खेड़ा पर हर्ष यादव का हर्ष फिलिंग स्टेशन है। मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे के बाद बाइक पर तीन नकाबपोश युवक पंप पर पहुंचे और केबिन में रखे करीब 23 हजार रुपये कैश को पिस्टल प्वाइंट पर लूट लिया। इसके बाद बाहर सेल्समैन अमृत पाल के पास रात की बिक्री के 42 हजार रुपये के करीब भी लूट लिये और बावल की ओर भाग गए। माना जा रहा है कि बदमाश बावल के ही हैं।
विज्ञापन


हर्ष फिलिंग सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे थे खराब
घटना के बाद मामले की जानकारी स्थानीय बावल थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर डीएसपी सतपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। छानबीन में हर्ष फिलिंग सेंटर पर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। इसके बाद आसपास के एरिये में मौजूद अन्य पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विनी पेट्रोल पंप पर भी दिखे थे संदिग्ध
हर्ष फिलिंग सेंटर पर हुई घटना से पहले बाइक सवार नकाबपोश तीनों बदमाश देर रात 02:14 पर करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित अश्विनी पेट्रोल पंप भी पहुंचे थे। यहां दो पूरी तरह मुंह ढंके बदमाश एक तरफ खड़े हो गये, जबकि एक रुमाल से आधा मुंह ढंकने वाले युवक ने बाइक में 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड मशीन के पास डंडा लेकर पहुंच गया। जिसके बाद संदिग्ध नकाबपोश वापस लौट गए।
--------
पेट्रोल पंप एसो.के पदाधिकारी पहुंचे एसपी के पास
लगातार हो रही वारदातों के चलते पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में एसपी आवास पहुंचे। पीड़ित हर्ष यादव ने मामले की पूरी जानकारी एसपी को देते हुए गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने लूट करने वाले बदमाशों की अगले 48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

---------
मूंदी पेट्रोल पंप लूट जैसी ही थी शैली
खोल थाना क्षेत्र के मूंदी में पेट्रोल पंप पर 10 हजार रुपये लूटने वाले बदमाशों ने वारदात से पहले 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। कुछ इसी तरह वारदात को अंजाम देने में नाकाम होने से पहले बदमाशों ने अश्विनी पेट्रोल पंप पर भी करते हुए 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया।
------
कुछ संदिग्ध सामने आए हैं। जल्द ही लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश गिरफ्तार होंगे।
-सतपाल सिंह, डीएसपी, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed