फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, jail,rewari,police, Prisoner, contractor, rupee

जेल में बंद आरोपी ने ठेकेदार से मांगी रंगदारी

Sun, 25 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 25 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime, jail,rewari,police, Prisoner, contractor, rupee
rupee shimla
हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने गांव माजरा में चल रहे मिक्सिंग प्लांट के ठेकेदार से रंगदारी मांगी है। बदमाश के भाई ने भी मिक्सिंग प्लांट से रोड़ी सप्लाई करने वाले व्यक्ति से प्रति टन कमीशन देने की धमकी दी है। शुक्रवार को कुछ युवकों ने जबरदस्ती प्लांट भी बंद करा दिया था। ठेकेदार की शिकायत पर कुंड चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिले के गांव बलाहीर निवासी धीरज कुमार यहां गांव माजरा  स्थित एक मक्सिंग प्लांट में ठेकेदार हैं। उन्होेंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव रामपुरा निवासी कृष्ण  कुमार सप्लायर हैं। वहीं एक रेलवे कांट्रेक्टर की गोली मारकर  हत्या करने के आरोप में विपिन नारनौल जेल में बंद है। धीरज के पास एक युवक ने फोन कर कहा कि वह विपिन बोल रहा है तथा यहां प्लांट में काम करना है तो पैसे देने पड़ेंगे, नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


आरोप है कि विपिन के भाई नरेंद्र ने भी सप्लायर कृष्ण कुमार को प्रति टन 12 रुपये कमीशन की  मांग की। पैसे नहीं देने पर प्लांट को बंद कराने की धमकी दी। पैसे देने में आनाकानी करने पर शुक्रवार को नरेंद्र कुछ युवकों के साथ प्लांट पर पहुंचा तथा जबरदस्ती बंद करा दिया। शुक्रवार को धीरज ने मामले की शिकायत कुंड चौकी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने नरेंद्र व विपिन के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कुंड चौकी प्रभारी एएसआई यशवंत ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर  लिया है। विपिन अभी जेल में बंद है और नरेंद्र की तलाश की जा रही है। फोन पर विपिन ने धमकी दी या किसी और ने इसका पता पूछताछ के बाद ही लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed